हांगकांग सिक्सेस में जीत क्या मिली, शहबाज शरीफ ने लिख दिया लंबा चौड़ा पोस्ट; लोग बोले- अबे तुझे कोई काम नहीं है क्या

हांगकांग सिक्सेस में भारत के खिलाफ जीत पर बधाई देने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भारतीय फैंस के भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा

ind vs pak (15)शहबाज शरीफ जमकर हुए ट्रोल
नई दिल्ली। हांगकांग सिक्सेस में भारत पर जीत का जश्न मनाना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भारी पड़ गया। शुक्रवार को पाकिस्तान की इस जीत पर शहबाज शरीफ द्वारा किए गए बधाई वाले ट्वीट के बाद भारतीय फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। गैर-अंतरराष्ट्रीय और अनऑफिशियल फॉर्मेट के मुकाबले को राष्ट्रीय उपलब्धि की तरह पेश करने पर भारतीय समर्थकों ने पाकिस्तानी पीएम की समझ और फुर्सत पर तीखे तंज कसे।

शहबाज शरीफ का लंबा चौड़ा पोस्ट

शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और गृह मंत्री की तारीफ करते हुए लिखा, ‘हांगकांग सिक्सेस 2026 के शुरुआती मुकाबले में भारत पर 4 विकेट की शानदार जीत के लिए हमारे खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई! यह क्रिकेट का एक बेहतरीन मुकाबला था। मैं खिलाड़ियों की तैयारी और समर्थन में समर्पित प्रयासों के लिए पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और उनकी टीम की भी सराहना करता हूं।’

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *