हांगकांग सिक्सेस में जीत क्या मिली, शहबाज शरीफ ने लिख दिया लंबा चौड़ा पोस्ट; लोग बोले- अबे तुझे कोई काम नहीं है क्या
हांगकांग सिक्सेस में भारत के खिलाफ जीत पर बधाई देने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भारतीय फैंस के भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा
शहबाज शरीफ जमकर हुए ट्रोल
शहबाज शरीफ का लंबा चौड़ा पोस्ट
शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और गृह मंत्री की तारीफ करते हुए लिखा, ‘हांगकांग सिक्सेस 2026 के शुरुआती मुकाबले में भारत पर 4 विकेट की शानदार जीत के लिए हमारे खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई! यह क्रिकेट का एक बेहतरीन मुकाबला था। मैं खिलाड़ियों की तैयारी और समर्थन में समर्पित प्रयासों के लिए पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और उनकी टीम की भी सराहना करता हूं।’


