करीना कपूर के साथ पहली बार नजर आईं मीरा राजपूत

तीसरे बच्चे को लेकर चर्चाओं पर खुलकर बोलीं शाहिद की बीवी

पहली बार करीना कपूर किसी शो पर अपने एक्स शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ नजर आईं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल नजर आईं। इस शो पर मीरा ने शाहिद के साथ अपनी बॉन्डिंग, काम के बंटवारे और तीसरे बच्चे को लेकर बातें की हैं।

Kareena asks Mira Rajput about becoming a mother
करीना कपूर ने शाहिद की वाइफ से पूछे सवाल
बॉलीवुड में कुछ रिश्ते खत्म होने के बाद भी काफी चर्चा में रहे हैं और इनमें से एक करीना और शाहिद का रिश्ता है। अक्सर जब फिल्मी दुनिया में रिलेशनशिप की बात आती है तो इन सितारों को भी जरूर याद किया जाता है। हालांकि, दोनों अब अपनी-अपनी राह में आगे बढ़ चुके हैं और इनकी अपनी फैमिली है। हाल ही में करीना के चैट शो What Women Want पर शाहिद की पत्नी मारी राजपूत पहुंचीं, जहां उन्होंने पर्सनल लाइफ के बारे में कई सवाल पूछे। इसी शो पर करीना ने मीरा से मदरहुड को लेकर भी सवाल किया। ये पहला मौका है जब करीना और मीरा एकसाथ किसी शो पर नजर आई हैं।

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने परिवार बढ़ाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। मीरा ने कहा है कि वह और शाहिद अब तीसरा बच्चा नहीं चाहते और उनका परिवार पूरा है। शो के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में मीरा और करीना के बीच हुई मजेदार बातचीत की झलक देखने को मिली।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *