ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, मौत

ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, मौत

ढाई साल की बच्ची सड़क पर गिरी, भागने के दौरान ड्राइवर ने कुचला
कानपुर। जीटी रोड पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में उनके बीच बैठी ढाई साल की बच्ची सड़क पर गिर गई। ट्रक चालक ने भागने की कोशिश में बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कार्डियोलॉजी के सामने यू-टर्न लेते समय हुआ।

हादसे के बाद राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची स्वरूप नगर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद जीटी रोड पर घटनास्थल से नौ नंबर क्रॉसिंग तक जाम लग गया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहा था परिवार

नवाबगंज के सूर्य विहार निवासी प्राइवेट कर्मी विशाल अपनी पत्नी अर्शिता और ढाई साल की बेटी नाया के साथ स्कूटी से रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे थे। कार्डियोलॉजी के सामने यू-टर्न लेते समय कल्याणपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दंपती और बच्ची सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की और बच्ची को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा तो राहगीरों ने उसे घेर लिया। लोगों ने चालक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची स्वरूप नगर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। इकलौती बेटी की मौत से दंपती का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्डियोलॉजी के सामने यू-टर्न लेने में हादसा हुआ

नवाबगंज सूर्य विहार निवासी प्राइवेट कर्मी विशाल पत्नी अर्शिता और ढाई वर्षीय बच्ची नाया के साथ स्कूटी से रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे थे। कार्डियोलाजी के सामने यू-टर्न लेने के दौरान कल्याणपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

जिससे बच्ची समेत दंपत्ति सड़क पर उछलकर जा गिरे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ने भागने के प्रयास में बच्ची नाया को रौंद दिया। भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ कर जमकर पीटा। हादसे की सूचना पर स्वरूप नगर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में लेकर शव को मोर्चुरी में भिजवाया।

इकलौती बेटी की मौत से दंपत्ति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है, परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जायेगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *