करवाचौथ पर कानपुर में बारिश के आसार, छाए रहेंगे बादल

करवाचौथ पर कानपुर में बारिश के आसार, छाए रहेंगे बादल

29 और 30 अक्टूबर को मौसम में बदलाव की संभावना, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक; दिन में धूप से महसूस होगी गर्मी

कानपुर। करवाचौथ से पहले कानपुर में मौसम बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। बुधवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दिन में भी धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में बीते दिनों की तुलना में गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को मौसम में बदलाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। करवाचौथ के दिन भी आसमान में बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं।

सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होगी, जबकि दिन में तेज धूप निकलने पर गर्मी का एहसास हो सकता है। मौसम में यह बदलाव अगले दो से तीन दिन तक बने रहने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का दिख सकता है असर

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, बुधवार सुबह से आसमान में आंशिक से लेकर घने बादल छाए रह सकते हैं। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के लैंडफॉल और उससे जुड़े मौसमी सिस्टम का असर कानपुर तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। बुधवार से बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। 29 और 30 अक्टूबर को इसका असर अधिक दिखाई देने के आसार हैं। ऐसे में करवाचौथ पर भी बादल छाने और बारिश की संभावना बनी हुई है।

रात का तापमान गिरा, सुबह बढ़ी ठंडक

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से मंगलवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था।

मंगलवार सुबह ठंडी हवाओं के चलते हल्की ठंडक महसूस हुई, जबकि दोपहर में तेज धूप से गर्मी बढ़ गई। शाम होते ही मौसम फिर ठंडा हो गया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *