सिंघानिया परिवार की बेशकीमती जमीन हड़पने में 3 बिल्डर गिरफ्तार

सिंघानिया परिवार की बेशकीमती जमीन हड़पने में 3 बिल्डर गिरफ्तार

कानपुर में होटल में बंधक बनाया, नशा देकर अरबों की संपत्तियां लिखवाईं

कानपुर। सिंघानिया परिवार की करीब 150 करोड़ रुपए की संपत्तियों पर कथित तौर पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। स्वरूप नगर पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि परिवार के युवक प्रणवपत सिंघानिया को नशीला पदार्थ देकर बंधक बनाया गया और उससे जमीनों के रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करा लिए गए।

प्रणवपत की तहरीर पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर अनूप अस्थाना, उनके बेटे सुयश अस्थाना, श्रीराम उर्फ रमित मिश्रा और बृजेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ बेबी बिल्डर समेत 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में सुयश अस्थाना, श्रीराम उर्फ रमित मिश्रा और बृजेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ बेबी बिल्डर शामिल हैं। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

शहर का नामी बिल्डर और होटल मालिक भी जांच के दायरे में

कानपुर के राधा कुंज कालपी रोड निवासी प्रणव पत सिंघानिया ने बताया कि आर्य नगर के बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर अनूप अस्थाना के बेटे सुयश अस्थाना से 2020 से दोस्ती थी। प्रण ने बताया कि मैं और सुयश देर रात तक गाड़ियों से घूमते थे और नजदीकी का फायदा उठाकर सुयश ने मुझे गांजा पीना सिखा दिया। इस दौरान सुयश ने दास्ती का फायदा उठाकर मेरी संपत्तियों के बारे में जानकारी हासिल कर ली।

इसके बाद मुझे झांसा देते हुए कहा कि मेरे पिता जी कानपुर के बड़े बिल्डर हैं, मैं तुम्हारी जमीनों के मोटे दाम दिलवा सकता हूं, लेकिन मैंने उसे इनकार कर दिया। शातिरों की मेरी बेशकीमती जमीनों पर इस कदर नीयत खराब हुई कि मई 2024 में एक दिन रात को लगभग 9:30 बजे मेरी मुलाकात सुयश से बेनाझाबर जल संस्थान के सामने हुई, तो सुयश मुझसे फिर से नशा करने के लिए कहने लगा। तो मैंने मना कर दिया, तो कहने लगा कोई बात नहीं, तुम नशा मत करो। लेकिन यहीं पास में एक होटल है, चलकर वहीं कुछ खाते-पीते हैं।

इसी इसी दौरान एक होंडा एकर्ड गाड़ी आकर मेरे पास रुकी, तो मैंने देखा कि गाडी सुयश के पिता अनूप अस्थाना चला रहे हैं। मैं सुयश अस्थाना के पिता अनूप अस्थाना को भली-भांति जानता-पहचानता था, तो सुयश के साथ मैं गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी में पीछे की सीट पर एक आद‌मी बैठा था, जिसे मैंने सुयश के घर पर अक्सर आते-जाते देखा था। उस व्यक्ति का नाम श्रीराम था, जो हैलट हस्पिटल के सामने मेडिकल स्टोर चलाता है।

गाड़ी से हम लोग कुछ ही दूर चले थे कि श्रीराम अचानक से मुझे गाली देते हुए कहने लगा कि साले बहुत चालाक बन रहे हो। इतने दिनों से तुम्हें नशा कराया जा रहा है क्योंकि हमें तुम्हारी संपत्ति चाहिए जब मैंने विरोध किया तो अनूप अस्थाना चिल्ला उठे और गाली देकर कहने लगे कि आज तुम्हें सब सही से पता चल जायेगा। इसी दौरान श्रीराम ने अपनी जेब से नशीला पदार्थ निकालकर मुझे सुंघा दिया और मैं बेहोश हो गया।

नशे का इंजेक्शन देकर लिखवाते गए संपत्तियां

मुझे जब होश आया तो मैं अनूप अस्थाना के ऑफिस में बंधक बना लिया गया था। आरोप है कि सुयश अस्थाना, अनूप अस्थाना, श्रीराम और बृजेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ बेबी बिल्डर ने मुझे जमकर पीटा और धमकाते हुए कहा कि तुम सिंघानिया परिवार के वारिश हो, अगर जिंदा रहना चाहते हो तो अपनी संपत्तियां मेरे नाम कर दो। नहीं तो तुम्हारा जीवन बर्बाद हो जाएगा। विरोध करने पर मुझे इंजेक्शन से नशे का ओवरडोज देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद मुझसे सादे पेपर में हस्ताक्षर, फिंगर प्रिंट और साइन कराकर करोड़ों की जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवा लिया। इसके बाद बोले कि देखता हूं वो लोग तुम्हारा हिस्सा कैसे नहीं देंगे।

होटल में महीनों बंधक बनाए रखा, इनकी भी होगी जांच

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद मुझे ऑफिस में बंधक बनाकर रखने लगे। जब मैंने कहा कि मैं इस ऑफिस में नहीं रह सकता, मेरे ऐसी जगह रहने की आदत नहीं है. तो तरस खाकर इन लोगों ने मुझे रयल क्लिफ होटल में जुलाई 2024 के आखिरी दिनों में ले जाकर रखा। इस दौरान मुझे किसी से भी मिलने-जुलने से मना कर दिया। फिर अगस्त 2024 के आखिरी सप्ताह में मुझे रिजेंटा होटल ले गये और लगातार रिर्जेटा होटल, अपने ऑफिस व अन्य कई जगहों पर मुझे बंधक बनाकर रखा। जिसके बारे में मुझे सही-सही जानकारी याद नहीं है।

पुलिस अब इसमें रॉयल क्लिफ होटल के मालिक, रीजेंटा होटल के मालिक, एक नामी बिल्डर समेत अन्य से जल्द पूछताछ कर सकती है। इन सभी के भी भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है।

4 बिल्डर नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि पीड़ित प्रणवपत सिंघानिया की तहरीर पर आरोपी बिल्डर सुयश अस्थाना, अनूप अस्थाना, श्रीराम, बृजेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ बेबी बिल्डर और 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर अपहरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन आरोपी सुयश, हैलट के सामने मां केमिस्ट के मालिक श्री राम उर्फ रमित मिश्रा और बृजेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ बेबी बिल्डर को अरेस्ट करके जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस कमिश्नर की मानें तो इस पूरे खेल में कई बड़े बिल्डर और रसूखदार लोग भी शामिल हैं। पुलिस की जांच तेजी से की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों के नाम भी एफआईआर में खोले जाएंगे और इन सभी को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा।

3 लाख में 150 करोड़ की संपत्ति लिखवाई

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शातिर बिल्डरों ने सिंघानिया परिवार के युवक को बंधक बनाकर फजलगंज दर्शनपुरवा कमला क्लब की करीब 3500 वर्गमीटर जमीन का एग्रीमेंट कराया। इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है। पीड़ित को महज 3 लाख रुपा दिया। वहीं, दूसरी जमीन हमराज कॉम्पलेक्शन के पास कोपरगंज में 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति महज 3 लाख रुपए देकर अवैध तरीके से लिखापढ़ी करा ली। 6 करोड़ रुपए देने का वादा किया और 2 करोड़ 45 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर करने के बाद दूसरे खातों में 2 करोड़ 40 लाख रुपए वापस ले लिया। 5 लाख रुपए जो बचा उससे होटल का पूरा बिल दिलवा दिया। मेरे हाथ में एक रुपए भी नहीं आया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *