न्यायालय में पेश नहीं हो रहे अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा, पुलिस ने कराई मुनादी

न्यायालय में पेश नहीं हो रहे अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा, पुलिस ने कराई मुनादी

कानपुर नगर। न्यायालय में लंबे समय से पेश नहीं हो रहे अभियुक्त के खिलाफ नौबस्ता पुलिस ने कार्रवाई की। हंसपुरम चौकी पुलिस ने अभियुक्त के घर पर न्यायालय का नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। मामले में न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 17 अक्टूबर 2026 की तिथि निर्धारित की है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त राजेश गुप्ता पुत्र शिवराम गुप्ता का पता मकान नंबर 699, आवास विकास पुरम, थाना नौबस्ता, कानपुर नगर है। उसका वर्तमान निवास 4 सी-337, आवास विकास, हंसपुरम, नौबस्ता बताया गया है। अभियुक्त काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा है। इस पर न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ वारंट एवं उद्घोषणा संबंधी नोटिस जारी किए गए हैं। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हंसपुरम चौकी पुलिस ने अभियुक्त के घर पर नोटिस चस्पा किया और मुनादी कराई। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *