दहेज हत्या केस में अधिवक्ता हंश बाजपेई की दमदार पैरवी, आरोपी पति सागर पोरवाल को मिली जमानत

दहेज हत्या केस में अधिवक्ता हंश बाजपेई की दमदार पैरवी, आरोपी पति सागर पोरवाल को मिली जमानत

कानपुर। थाना बर्रा में दर्ज एफआईआर संख्या 93/2026 के दहेज हत्या मामले में आरोपी पति सागर पोरवाल को कानपुर जिला जज न्यायालय से जमानत मिल गई।मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता हंश बाजपेई ने प्रभावी ढंग से आरोपी का पक्ष न्यायालय के समक्ष रखा।

अधिवक्ता हंश बाजपेई ने अदालत के सामने बचाव पक्ष की दलीलें रखते हुए कहा कि सागर पोरवाल को झूठे और गलत आरोपों के आधार पर मामले में फंसाया गया है। उन्होंने केस से जुड़े तथ्यों और बचाव पक्ष के तर्कों को न्यायालय के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया।

न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने और प्रस्तुत तथ्यों पर विचार करने के बाद आरोपी सागर पोरवाल की जमानत मंजूर कर दी। जमानत मिलने के बाद बचाव पक्ष ने इसे महत्वपूर्ण राहत बताया।

इस हाई-प्रोफाइल कानूनी लड़ाई में अधिवक्ता हंश बाजपेई की पैरवी चर्चा का केंद्र रही।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *