सऊदी के आम लोगों पर हमले बर्दाश्त नहीं, हूतियों को भारत की दोटूक, एकजुटता से खड़ा हिंदुस्तान

सऊदी के आम लोगों पर हमले बर्दाश्त नहीं, हूतियों को भारत की दोटूक, एकजुटता से खड़ा हिंदुस्तान

नई दिल्ली। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने हाल ही में इस्लामिक नाटो बनाते हुए मक्का सुरक्षा समझौते पर दस्तखत किए थे। इसके तहत यह प्रावधान किया गया था कि किसी भी सदस्य देश पर हुआ हमला बाकी देशों पर हुआ हमला माना जाएगा और बाकी दोनों सदस्य देश दुश्मन के हमलों का साझा जवाब देंगे। बावजूद इसके पिछले कुछ हफ्तों से सऊदी अरब पर ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोही हमले कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान अपने इस अहम रक्षा साझेदार की मदद नहीं कर पा रहा है। अब भारत पाकिस्तान के इस कथित हमदर्द के समर्थन में आ खड़ा हुआ है।

भारत ने दोटूक लहजे में कहा है कि सऊदी अरब के आम लोगों को निशाना बनाने वाले ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की हरकत बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही भारत ने सऊदी अरब के एयरपोट्र्स पर हूती हमलों की घोर निंदा की है। गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों में रियाद के आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया, जिससे आम नागरिकों को नुकसान पहुंचा है। बयान में भारत ने आम लोगों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आम लोगों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

 

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *