मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाएगी देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन, आज कृषि मंत्री शिवराज सिंह करेंगे लॉन्च

मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाएगी देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन, आज कृषि मंत्री शिवराज सिंह करेंगे लॉन्च

भोपाल । देश में मुर्गियों को बर्ड फ्लू के गंभीर खतरे से बचाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भारत ने पहली बार एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन विकसित की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को इस वैक्सीन को लॉन्च करेंगे। मुर्गियों के लिए तैयार की गई यह पहली देसी इनएक्टिवेटेड एच5एव1 एवियन इन्फ्लूएंजा वैक्सीन है, जो एच5एन1 वायरस के खतरनाक स्ट्रेन से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित की गई है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) ने इस वैक्सीन को तैयार किया है। इससे देश में फैल रहे क्लेड 2.3.2.1ए एच5एन1 वायरस के खिलाफ मुर्गियों को सुरक्षा मिल सकेगी। अब तक इस खास स्ट्रेन के खिलाफ कोई विशिष्ट व्यावसायिक वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में स्वदेशी टीके का विकास पोल्ट्री उद्योग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बर्ड फ्लू एक अत्यंत संक्रामक और गंभीर बीमारी है, जो मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करती है। इसके अत्यधिक रोगजनक संक्रमण की स्थिति में संक्रमित पक्षियों में मृत्यु दर लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। बीमारी के फैलने से पोल्ट्री फार्मों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। मुर्गियों की बड़े पैमाने पर मौत होने के साथ ही उत्पादन और कारोबार भी प्रभावित होता है। ऐसे में देश में विकसित यह वैक्सीन पोल्ट्री क्षेत्र को बीमारी के खतरे से बचाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है। स्वदेशी तकनीक से तैयार इस टीके से भारत की विदेशी वैक्सीन पर निर्भरता कम करने और पशु रोग नियंत्रण की व्यवस्था को मजबूत बनाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
भोपाल के संस्थान ने तैयार किया टीका
मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए विकसित स्वदेशी वैक्सीन को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) ने तैयार किया है। यह इनएक्टिवेटेड एच5एव1 वैक्सीन है, जिसे खास तौर पर एच5एन1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1ए स्ट्रेन के खिलाफ सुरक्षा देने के लिए विकसित किया गया है। इस उपलब्धि से देश में पशु एवं पक्षी रोगों के नियंत्रण के लिए स्वदेशी अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पोल्ट्री उद्योग को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा विकल्प मिलने की उम्मीद है।
बर्ड फ्लू से पोल्ट्री कारोबार को भारी नुकसान
अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू मुर्गियों और अन्य पक्षियों के लिए बेहद खतरनाक बीमारी है। संक्रमण तेजी से फैलने पर पोल्ट्री फार्मों में बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो सकती है। गंभीर मामलों में संक्रमित पक्षियों की मृत्यु दर लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच जाती है। इससे मुर्गी पालन करने वाले किसानों और कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। अब तक संबंधित वायरस स्ट्रेन के खिलाफ विशिष्ट व्यावसायिक वैक्सीन की उपलब्धता नहीं होने के कारण स्वदेशी टीके का विकास बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *