कलेक्ट्रेट में डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने माचिस छीनी

कलेक्ट्रेट में डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने माचिस छीनी

भाई की हत्या और वाहन खरीद में धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई न होने से था नाराज

फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के भुरचुनी गांव निवासी बृजेश सोनकर ने सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वह माचिस जलाने ही वाला था कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने माचिस छीन ली। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

बृजेश का आरोप है कि वर्ष 2022 में उसके भाई की तालाब में डुबोकर हत्या कर दी गई थी। उसका कहना है कि घटना के बाद से वह लगातार कार्रवाई और इंसाफ की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला।

बृजेश ने बताया कि करीब एक साल पहले चार पहिया वाहन खरीदने के दौरान उसके साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले में भी उसने पुलिस और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया।

बृजेश के मुताबिक, दोनों मामलों में कार्रवाई नहीं होने से वह काफी परेशान था। इसी से आहत होकर उसने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आत्मदाह करने का कदम उठाया। हालांकि पुलिसकर्मियों की तत्परता से वह आग लगाने में सफल नहीं हो सका। पुलिस पूरे मामले की जांच और उससे पूछताछ कर रही है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *