खेत में जुआ खेल रहे सात गिरफ्तार, 69,300 रुपये बरामद

खेत में जुआ खेल रहे सात गिरफ्तार, 69,300 रुपये बरामद

कानपुर। बिधनू पुलिस ने शनिवार को जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए की फड़ से नकदी और तलाशी के दौरान कुल 69,300 रुपये व ताश की गड्डी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक बिधनू के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दहेली उजागर से बड़ेरा जाने वाले रास्ते के किनारे खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सात लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज कुमार गुप्ता निवासी न्यू आजाद नगर चकेरी, नूर अहमद निवासी शिवगंज चौराई बिधनू, राम आशोष दुबे निवासी न्यू आजाद नगर चकेरी, वीरेंद्र कुमार व उमाशंकर निवासी दहेली उजागर बिधनू, दीपक कुमार निवासी बसंत बिहार घाटमपुर और रतीराम निवासी गौरी ककरा थाना साढ़ के रूप में हुई।

पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत बिधनू थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *