सुबह से निकली धूप, बारिश का अलर्ट

सुबह से निकली धूप, बारिश का अलर्ट

सुबह से निकली धूप, बारिश का अलर्ट
नौ दिन बाद सामान्य से ऊपर पहुंचा पारा, 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम
कानपुर में गुरुवार सुबह से गर्मी व उमस से लोग परेशान हैं। सुबह से तेज धूप निकली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में शहर में पॉकेट बारिश हो सकती है। हालांकि दिन में उमस लोगों को परेशान करेगी। बुधवार को पूरे दिन तेज धूप निकली रही। धूप के साथ उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब नौ दिन बाद अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा है।मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से अब तक शहर में 55 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। 11 सितंबर से बारिश और गरज-चमक की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। इस दिन हल्की से मध्यम स्तर की लगातार बारिश हो सकती है। 12 और 13 सितंबर को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुककर रिमझिम बारिश होने के आसार हैं। शहर में तेज धूप के चलते सड़कों पर निकलने वाले लोग छाता लगाकर या सिर ढककर निकल रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में खास एहतियात बरतने की आवश्यकता है। इस समय डेंगू व मलेरिया भी सक्रिय है। ऐसे में मच्छरों से बचाव के तरीकों को अपनाएं।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *