प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से धुलवाई स्टाफ की वैन, वीडियो हुआ वायरल

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से धुलवाई स्टाफ की वैन, वीडियो हुआ वायरल

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से धुलवाई स्टाफ की वैन, वीडियो हुआ वायरल

शिवरामपुर प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा वीडियो, BSA ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया भरोसा

कानपुर। बिधनू ब्लॉक के शिवरामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई। वायरल वीडियो में विद्यालय में पढ़ने आने वाले बच्चे स्टाफ को लाने-ले जाने वाली वैन की धुलाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय में बच्चों से कराए जा रहे काम को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल वीडियो में दो छात्र दिख रहे है जिसमे एक छात्र पानी से वैन की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वैन विद्यालय के स्टाफ को लाने के लिए आती है और बच्चों से ही उसकी धुलाई कराई जा रही है। हालांकि, वीडियो कब का है और किन परिस्थितियों में बच्चों से वैन धुलवाई गई, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला बेसिक शिक्षा विभाग तक पहुंचा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि जांच में यदि बच्चों से वैन धुलवाने की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं विद्यालय में पढ़ाई के लिए आने वाले बच्चों से इस तरह का काम कराए जाने का वीडियो वायरल होने से अभिभावकों में भी नाराजगी है। अब विभागीय जांच और कार्रवाई पर लोगों की नजर टिकी है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *