आपका योगदान कम करके हरगिज नहीं आंका जा सकता, पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतिन ने भेजा खास संदेश

आपका योगदान कम करके हरगिज नहीं आंका जा सकता, पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतिन ने भेजा खास संदेश

इटली की पीएम मेलोनी ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं

मास्को, इटली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें बधाई दी है। रूस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत और रूस के बीच ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता। रूसी दूतावास ने गुरुवार को एक्स पर पुतिन का संदेश साझा किया। पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि आपको अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा सम्मान हासिल है।

उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता। वहीं इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी ने भी खास संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर पीएम मोदी को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना करती हूं।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *