बच्ची की हत्या के बाद बवाल, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली
ग्रामीणों ने किया जमकर बवाल, पुलिस की गाडियां क्षतिग्रस्त करने का आरोप

मौदहा हमीरपुर। रविवार शाम पडोसी द्वारा तीन वर्षीय बच्ची की हत्या और दुष्कर्म की सम्भावना को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया इतना ही नहीं पुलिस की गाडियों पर पथराव की बातें भी सामने आ रही हैं। हालांकि पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों पर गोली लगी लगी हैं जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात की गई है।
रविवार शाम मुस्कुरा कस्बे के एक मोहल्ले में अरहर के खेत में तीन वर्षीय बच्ची की अस्त व्यस्त लाश मिली थी जिसकी उसी की पैजामा यानि लोवर से गला घोंट कर हत्या की गई थी। पिता ने बच्ची की हत्या में पडोसी गोविन्द पुत्र हरदयाल और उसके साले हीरालाल (35)पुत्र रामप्रसाद पर बच्ची को बहला फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म कर हत्या की आशंका को लेकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
घटना को लेकर परिजनों सहित ग्रामीणों में जमकर नाराजगी थी और पुलिस ने बच्ची के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया जबकि फील्ड यूनिट ने मौके पर जांच शुरू कर साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया। लेकिन ग्रामीणों के बढते आक्रोश को लेकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया और घटना के एक आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लोगों का आक्रोश और बढ गया और ग्रामीण आरोपी के इंकाउंटर की मांग कर रहे थे जिसके चलते ग्रामीणों द्वारा पुलिस की गाडियों पर पत्थर बाजी कर गाडियों को क्षतिग्रस्त करने की बातें भी सुनी जा रही हैं।
मुस्कुरा पुलिस द्वारा जब आरोपी को साक्ष्य संकलन के लिए घटना स्थल पर ले जाया गया तो आरोपी हीरालाल ने नाजायज तमंचा से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी हैं। जिसे इलाज के लिए पुलिस द्वारा सीएचसी मुस्कुरा ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जहाँ पर आरोपी का इलाज किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार मामले पर नजर बनाए हुए है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार ने बताया कि,थाना मुस्करा के मुस्करा कस्बे में 03 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ था, बच्ची के पिता के द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर थाना मुस्करा में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के सफल अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। टीम के द्वारा नामित अभियुक्त हीरालाल को गिरफ्तार किया गया पूछताछ के बाद साक्ष्य संकलन के लिए अभियुक्त को घटनास्थल पर ले जाने पर अभियुक्त द्वारा अवैध तमंचे से पुलिस टीम के ऊपर फायर किया गया जवाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ में किए गए कार्यवाही में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी है। जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले गए प्राथमिक उपचार के बाद अभियुक्त को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधि कार्यवाही की जा रही है। वहीं इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर थाना मुस्करा क्षेत्रान्तर्गत गहरौली रोड पर करीब 03 वर्षीय बच्ची का शव खेत में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थाना मुस्करा पुलिस एवं फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।
उच्चाधिकारीगण द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। परिजनों द्वारा उनके पड़ोसी पर बच्ची को बहाने से अपने साथ ले जाकर हत्या करने का आरोप है।
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।


