कमिश्नरेट पश्चमी जोन पनकी में तेज रफ्तार का कहर!
थम्सअप चौराहे पर डीसीएम ने महिला को कुचला, मौके पर हंगामा

कानपुर| कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थम्सअप चौराहे के पास सड़क पार कर रही एक महिला को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला डीसीएम की चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डीसीएम को मौके पर ही रोक लिया। घायल महिला नौरैया खेड़ा की निवासी बताई जा रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगा है।
गौरतलब है कि पनकी क्षेत्र के इस मार्ग पर पिछले कुछ दिनों में दो से तीन सड़क हादसे होने की बात सामने आई है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल हादसे में महिला की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


