धरमपुर बंबा से गोविंदम लॉन तक गूंजा सपा कार्यकर्ताओं का जोश

धरमपुर बंबा से गोविंदम लॉन तक गूंजा सपा कार्यकर्ताओं का जोश

सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वाती कुशवाहा ने किया एटा सांसद देवेश शाक्य का स्वागत, PDA जन पंचायत में जुटे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता

कानपुर। पतारा के गोविंदम लॉन में सोमवार को आयोजित PDA जन पंचायत में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एटा सांसद देवेश शाक्य शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले धरमपुर बंबा पर घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहीं स्वाती कुशवाहा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद समर्थकों का काफिला देवेश शाक्य के साथ गोविंदम लॉन पहुंचा।

धरमपुर बंबा से गोविंदम लॉन तक समर्थकों की मौजूदगी और नारेबाजी से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। गोविंदम लॉन पहुंचने पर पहले से मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काफिले का स्वागत किया। स्वाती कुशवाहा के साथ पहुंचे समर्थकों ने भी PDA जन पंचायत में भाग लिया।

चुनावी तैयारियों को लेकर जुटने का आह्वान

जन पंचायत को संबोधित करते हुए देवेश शाक्य ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लेकर जनता के बीच पहुंचने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की बात कही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। PDA के सामाजिक सरोकारों तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया।

राजकुमार कुशवाहा ने संभाली कार्यक्रम की कमान

कार्यक्रम का संचालन पतारा ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने किया, जबकि अध्यक्षता घाटमपुर विधानसभा अध्यक्ष राजू वर्मा ने की। इस दौरान कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला, पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी, अमर सिंह यादव, विधानसभा महासचिव मनोज यादव, गुलाब यादव, रामबाबू, चंद्रभान उमराव, मानवेंद्र यादव, शिवा बाबा, जीतू यादव, राकेश रावत, मुन्नीलाल कुशवाहा, केवल कुशवाहा और रामवीर यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा राजकुमार चौहान, सर्वेश यादव, योगेंद्र कुशवाहा ‘योगी’, अतुल दुबे, अरविंद तिवारी, शिशुपाल यादव (प्रधान संघ अध्यक्ष, पतारा), प्रदीप यादव, उपेंद्र सिंह, अरुण तिवारी, शैलेश शुक्ला, बबलू दिवाकर, अनिल तिवारी, अरुण कुशवाहा और पुष्पेंद्र कटियार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

स्वाती कुशवाहा की सक्रियता रही चर्चा में

PDA जन पंचायत से पहले धरमपुर बंबा पर देवेश शाक्य के स्वागत और फिर समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने को लेकर स्वाती कुशवाहा की राजनीतिक सक्रियता चर्चा में रही। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रमुखता दी। जन पंचायत के जरिए सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का संदेश दिया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *