बारिश थमते ही फिर चढ़ा पारा, तेज धूप से बढ़ेगी गर्मी

बारिश थमते ही फिर चढ़ा पारा, तेज धूप से बढ़ेगी गर्मी

कानपुर। बारिश का दौर थमने के बाद कानपुर में मौसम एक बार फिर गर्म होने लगा है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होने से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं।
फिलहाल बारिश की संभावना कम है। शाम के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। रात का मौसम दिन की अपेक्षा अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है।
दिन में तेज धूप, बढ़ेगा तापमान
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अगले 24 घंटे कानपुर में मौसम गर्म और धूप वाला रहने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात में तापमान गिरने से मौसम कुछ आरामदायक रहेगा।
उन्होंने बताया कि मानसून की वापसी का दौर शुरू हो चुका है और इसके लिए जरूरी मौसमी परिस्थितियां बन रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और कमी आने की संभावना है।
गुरुवार दोपहर तेज धूप के चलते गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है। हालांकि शाम के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम में कुछ राहत महसूस होगी। मानसून की वापसी के साथ बारिश वाले दिनों की संख्या भी धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *