भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए कई कार्यकर्ता

भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए कई कार्यकर्ता

बिठूर विधानसभा क्षेत्र के अजीत तिवारी समेत कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

कानपुर नगर। नवीन मार्केट स्थित बसपा के मंडल कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े रहे कई कार्यकर्ता बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए। पार्टी की ओर से बताया गया कि बिठूर विधानसभा क्षेत्र निवासी अजीत तिवारी समेत काजल तिवारी, अनिल बाजपेयी, अजय पासवान, रामजी तिवारी, बबलू तिवारी, राजू पाल और धर्मेंद्र यादव ने अपने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बसपा के पूर्व एमएलसी और मुख्य मंडल प्रभारी नौशाद अली तथा मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह जाटव मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

बसपा में शामिल हुए अजीत तिवारी ने कहा कि वह पार्टी संगठन की ओर से दी जाने वाली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने बसपा की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यों और सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति से प्रभावित होने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार एडवोकेट ने की। इस दौरान मंडल प्रभारी रामशंकर कुरील, जीवन लाल भारती, सुनील भारती, कुंवर सिंह राना, देवी तिवारी, रामनारायण निषाद, मोहन मिश्रा, कुलदीप भदौरिया, प्रवीण मिश्रा, सलमान कुरैशी, पंकज दीक्षित, रमेश कमल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बसपा पदाधिकारियों के मुताबिक, शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के आने से बिठूर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *