कठेरुआ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

कठेरुआ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

बुढ़वा मंगल पर सुंदरकांड पाठ के बाद हुआ भव्य भंडारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद


कानपुर । कठेरुआ स्थित कष्टभंजन हनुमत सिद्ध धाम में बुढ़वा मंगल का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में कष्टभंजन हनुमान जी महाराज और पंचमुखी हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर चलता रहा। मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। इसके बाद मां अन्नपूर्णा के नाम से भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

धाम के पीठाधीश्वर चंद्रेश महाराज ने बताया कि मान्यता है कि कष्टभंजन हनुमान जी महाराज भक्तों के कष्ट दूर करने के लिए यहां स्वयं विराजमान हुए हैं। श्रद्धालु आस्था के साथ बाबा के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। योजन में बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, आचार्य आस्तिक शुक्ला, आचार्य सिद्धार्थ तिवारी, आचार्य आदर्श द्विवेदी, श्यामबाबू यादव, राजेंद्र तिवारी, तनय पांडेय, हरिओम तिवारी, मुन्नालाल और सोमेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बुढ़वा मंगल पर सुंदरकांड और भंडारे में उमड़ी भीड़

हनुमान भक्ति में सराबोर हुआ क्षेत्र, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कानपुर : बुढ़वा मंगल के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आयोजन का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमेश सिंह यादव की ओर से सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और आयोजन स्थल पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान जी की आराधना की। भजन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पाठ के समापन के बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक प्रसाद वितरण चलता रहा।
कार्यक्रम के आयोजक रमेश सिंह यादव ने कहा कि बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की गई। उन्होंने आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं और अतिथियों के प्रति आभार जताया।

आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। अरुणपुरी महाराज,
विकास सिंह भोले, रुद्रेश्वर महाराज, विशाल सिंह यादव एडवोकेट,ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार, रामनरेश यादव (ग्राम प्रधान ), अभिषेक चंदेल, रूपनारायण त्रिपाठी, दिनेश सिंह यादव, रविराज वर्मा, योगेंद्र चौहान, पीयूष त्रिपाठी, इंद्रजीत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *