डे-लॉ से सेंसेक्स 800 अंक संभला, 73400 पर पहुंचा

डे-लॉ से सेंसेक्स 800 अंक संभला, 73400 पर पहुंचा

ऑटो और फार्मा शेयर्स का सपोर्ट मिला; कच्चा तेल 115 डॉलर के पार निकला

शेयर बाजार में आज यानी 28 अक्टूबर को शुरुआती बड़ी गिरावट के बाद अब रिकवरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स शुरुआत में करीब 800 अंक गिरकर 72,603 पर आ गया था, जो अब 73,400 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 200 संभलकर, ये 22,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में खरीदारी है, इससे बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

बाजार में गिरावट के 2 मुख्य कारण

  1. एनर्जी और IT शेयरों में बिकवाली: एनर्जी, IT और FMCG सेक्टर के शेयरों में बड़ी बिकवाली देखी जा रही है, जिसका सीधा असर सेंसेक्स और निफ्टी पर पड़ा है।
  2. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें: दुनिया भर में तनाव के कारण कच्चा तेल $115 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। भारत में तेल महंगा होने से महंगाई और कंपनियों का खर्च बढ़ने का डर रहता है, जिससे निवेशक घबराए हुए हैं।

जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर्स की 21% ऊपर लिस्टिंग

एशियाई बाजारों में आज बढ़त

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 5,963 +325 +5.74%
निक्केई (जापान) 64,067 +799 +1.26%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 23,092 +51 +0.16%

अमेरिकी बाजार में 27 अक्टूबर को रही थी बढ़त

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 52,378 +16 +0.03%
नैस्डैक 26,478 +308 +1.18%
S&P 500 7,723 +46 +0.60%

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिन में 207 करोड़ के शेयर खरीदे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII -1,250 +7,486 +78,694
FII/FPI +4,240 +207 -68,817

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *