सेंसेक्स 1500 और निफ्टी 400 अंक उछला

सेंसेक्स 1500 और निफ्टी 400 अंक उछला

6 दिन में 5500 अंक से ज्यादा चढ़ा बाजार; अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की हार का असर

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी की हार के बाद आज 5 नवंबर को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 1500 अंक (1.90%) चढ़कर 78,800 पर है। निफ्टी में भी 400 अंक (1.80%) से ज्यादा की तेजी है, ये 24,400 पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में तेजी की 5 वजह

1. अमेरिकी चुनाव में ट्रम्प की हार: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार और संसद (कांग्रेस) पर डेमोक्रेट्स का कब्जा होने के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प पर दबाव बन गया है।

सैन्य अभियानों का बजट पास कराने में अब परेशानी आएगी। इससे ट्रम्प के लिए ईरान युद्ध को आगे खींचना मुश्किल होगा। उन्हें कूटनीतिक रास्ते से ईरान जंग को खत्म करना पड़ सकता है।

2. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: ब्रेंट क्रूड टूटकर 94 डॉलर और अमेरिकी WTI क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल के दो महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता। इसलिए भारत जैसी इकोनॉमी के लिए कच्चा तेल सस्ता होना पॉजिटिव संकेत हैं।

3. कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजे: सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों से सेंटिमेंट सुधरा है। रिलायंस, इंफोसिस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है।

4. डॉलर में कमजोरी की उम्मीद: जब भी डॉलर सस्ता होता है, तो विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों में जमकर पैसा लगाते हैं। इससे सेंसेक्स-निफ्टी तेजी से ऊपर चढ़ रहे हैं।

5. विदेशी निवेशकों की खरीदारी: 7 दिन में 21,000 करोड़ के शेयर खरीदे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII -3,712 -8,601 34,125
FII/FPI 7,284 20,834 -10,782

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

शेयर बाजार में तेजी का 6वां दिन

शेयर बाजार में तेजी का आज लगातार छठवां दिन है। 28 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर के दौरान सेंसेक्स 73,246 से उछलकर 79,000 के स्तर पर पहुंच गया है।

इससे पहले 15 अक्टूबर को बाजार 1533 अंक चढ़कर बंद हुआ था। वहीं 8 अप्रैल को सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा था जो इस साल की सबसे बड़ी बढ़त है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *