राजस्थान-नागौर में बारूद बनाते समय ब्लास्ट, 2 भाइयों की मौत

बैग में जमा किए शवों के टुकड़े, 100 फीट के एरिया में घर-गाड़ियों को नुकसान

Nagaur Godown Blast | Potassium Nitrate Warehouse Explosion Deaths

नागौर। राजस्थान के नागौर में बारूद के गोदाम में गुरुवार सुबह 9.40 बजे ब्लास्ट हो गया। बड़ली क्षेत्र में हुए हादसे में चचेरे भाई मुजिद सौरगर (32) और मोहम्मद आमिर सौरगर (28) की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि भाइयों के शवों के कई टुकड़े हो गए। कई बॉडी पार्ट्स धमाके वाले जगह से 10 से 15 फीट की दूरी पर मिले। एफएसएल की टीम ने प्लास्टिक बैग में टुकड़ों को जमा किया।

ब्लास्ट के कारण करीब 100 फीट के दायरे में आने वाले घरों व गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। इस गोदाम में पोटेशियम नाइट्रेट को मिक्स कर बारूद बनाया जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम मालिक का नाम अमीन है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

15 फीट दूर तक उड़े शवों के हिस्से
धमाकों के कारण शवों के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए। मौके पर पहुंची टीम शवों के टुकड़ों को पॉलीथिन बैग में जमा किया।

धमाके के कारण गोदाम की छत उड़ी
हादसे में जान गंवाने दोनों युवक चचेरे भाई थे। वे नागौर शहर के बाजरवाड़ा इलाके के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद रिजवान अंसारी ने बताया कि फैक्ट्री में पोटाश का धमाका हुआ था। धमाका इतना तेज था कि छत से पट्टी भी गिर गई।

शीशे टूटे, दूर तक सुनाई दी आवाज
धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में भी नुकसान पहुंचा। घटनास्थल से करीब 100 फीट दूर खड़ी एक बस के सभी शीशे टूट गए, वहीं आसपास के मकानों की दीवारों में भी दरारें आ गईं। धमाके की आवाज करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

गोदाम के एक हिस्से पटाखों का स्टॉक
जिस गोदाम में ब्लास्ट हुआ है उसके एक हिस्से में तैयार पटाखों का स्टॉक भी रखा मिला है। जानकारी के अनुसार गोदाम मालिक के पास पटाखों का स्थायी लाइसेंस है। हालांकि, लाइसेंस कितने स्टॉक का है और यहां कितनी मात्रा में पटाखे व पोटिशयम नाइट्रेथ था। इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं है।

2 युवक गंभीर घायल
जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान गोदाम में कितने लोग थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई, 2 गंभीर घायल भी रेस्क्यू के दौरान मिले हैं।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *