छठ के बाद यात्रियों को राहत, कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी से गुजरेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

छठ के बाद यात्रियों को राहत, कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी से गुजरेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

छपरा, रक्सौल, बरौनी और गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली और गुजरात के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन; नवंबर में अलग-अलग तारीखों पर मिलेगा सफर का विकल्प

कानपुर। छठ पूजा के बाद ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इन ट्रेनों का कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इससे बिहार, पूर्वांचल, दिल्ली, मुंबई और गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। कुछ ट्रेनें एकतरफा संचालित होंगी, जबकि कुछ के दोनों दिशाओं में फेरे निर्धारित किए गए हैं।

कानपुर सेंट्रल पर इन ट्रेनों का ठहराव

  • छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05055) 18 नवंबर को रात आठ बजे छपरा से रवाना होगी। यह 19 नवंबर को सुबह 10:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां 10 मिनट ठहरने के बाद मुंबई के लिए रवाना होगी।
  • छपरा से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05053) 18 नवंबर को रात नौ बजे रवाना होकर 19 नवंबर को सुबह 10:55 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
  • मऊ से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05075) 18 नवंबर को रात 8:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
  • इसके अलावा रक्सौल से प्रतापनगर जाने वाली एकतरफा स्पेशल ट्रेन (05583) 18 नवंबर को सुबह 10:15 बजे रक्सौल से रवाना होकर रात 11:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। बरौनी से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05291) 18 नवंबर को सुबह आठ बजे रवाना होकर अगले दिन रात एक बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
  • गोरखपुर से उधना जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05017) का भी कानपुर सेंट्रल पर ठहराव रहेगा। यह ट्रेन 18 नवंबर को दोपहर 2:05 बजे स्टेशन पहुंचेगी।

गोविंदपुरी स्टेशन पर भी रुकेंगी कई ट्रेनें

  • गोविंदपुरी स्टेशन पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दिया गया है। छपरा से अहमदाबाद जाने वाली एकतरफा स्पेशल ट्रेन (05067) 17 नवंबर को शाम 5:10 बजे छपरा से रवाना होकर 18 नवंबर को सुबह 5:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी।
  • मालदा टाउन से शकूरबस्ती जाने वाली स्पेशल ट्रेन (03457) 18 नवंबर को सुबह 10 बजे रवाना होकर 19 नवंबर को सुबह 6:20 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 03458, 19 नवंबर को शकूरबस्ती से रवाना होकर 20 नवंबर को रात 1:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी।

अहमदाबाद-दरभंगा और रांची-आनंद विहार ट्रेन भी रुकेगी

  • अहमदाबाद से दरभंगा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (09465/09466) का भी गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव रहेगा। अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली ट्रेन 20 और 27 नवंबर को रवाना होकर अगले दिन शाम 6:25 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन 23 और 30 नवंबर को रवाना होकर अगले दिन रात 8:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी।
  • रांची से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (08077/08078) भी गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। रांची से 17 नवंबर को चलने वाली ट्रेन 18 नवंबर को सुबह 5:13 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से 18 नवंबर को रवाना होने वाली ट्रेन 19 नवंबर को रात दो बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी।
  • इसके अलावा शकूरबस्ती से वाराणसी जाने वाली एकतरफा स्पेशल ट्रेन (04440) का भी 18 नवंबर को सुबह 6:15 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

इस तरह कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव से त्योहार के बाद घर लौटने और दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *