राहुल बोले-कांग्रेस गिग वर्कर्स को मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहती
भाजपा अरबपतियों को फायदा पहुंचा रही; रैली के दौरान महिला राइडर के पीछे बैठे

राहुल ने गिग वर्कर्स के लिए तेलंगाना सरकार की कल्याणकारी योजानाओं की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवर और ऐप आधारित सेवाओं से जुड़े अन्य कर्मचारियों को संबोधित किया।
इससे पहले राहुल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी गिग वर्कर्स की बाइक रैली में भी शामिल हुए। इस दौरान राहुल महिला बाइक राइडर के स्कूटर के पीछे बैठे दिखे। वहीं, हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस की भारत समिट के दूसरे दिन राहुल गांधी उसमें भी शामिल होंगे।
राहुल बोले- गिग वर्कर्स को 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा
उन्होंने कहा कि हर ट्रांजेक्शन में राइड डिलीवरी में 1 प्रतिशत पैसा सीधा आपके बैंक अकाउंट में आपके भविष्य के लिए जाएगा। यह पैसा आपको कंपनी को देना होगा। राहुल ने कहा- तेलंगाना के शहरों में आप दिन भर धूप में स्कूटर पर चलते हो, लेकिन रेस्ट करने के लिए जगह नहीं है। इसलिए राज्य सरकार गिग वर्कर के लिए रेस्ट जोन बनाने जा रही है।
राहुल बोले- अब गिग वर्कर को अपने काम का डेटा देख सकेंगे


