संविधान दिवस पर डीसीपी पश्चिम ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ

कानपुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने अपने कार्यालय में उपस्थित पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर डीसीपी पश्चिम ने भारतीय संविधान के महत्व और उसके निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद संविधान निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों का पालन करना प्रत्येक नागरिक एवं सरकारी कर्मचारी का दायित्व है।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को संविधान की मूल भावना के अनुरूप कार्य करने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा कानून के प्रति सम्मान और निष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *