तीन दिन में 5.4 डिग्री लुढ़का रात का पारा, कानपुर में बढ़ी ठिठुरन

तीन दिन में 5.4 डिग्री लुढ़का रात का पारा, कानपुर में बढ़ी ठिठुरन

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी की रफ्तार, सुबह-शाम गलन का एहसास; दिन में धूप निकलने से मिल रही राहत

कानपुर। शहर में सर्दी ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। बीते तीन दिनों में रात के तापमान में 5.4 डिग्री और दिन के पारे में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री से लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सुबह और शाम चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं ठंड का एहसास बढ़ा रही हैं। गुरुवार सुबह भी सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरन का अहसास कराया, हालांकि कुछ देर बाद धूप निकलने से राहत मिली।

हल्के बादल छाने के आसार, बारिश की संभावना नहीं

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी हवाओं के आपस में मिलने से कहीं-कहीं हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा, जबकि सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ेगा।

तीन दिन में ऐसे गिरा तापमान

मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, 16 नवंबर को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 18 नवंबर को अधिकतम तापमान गिरकर 27.8 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस दौरान दिन का पारा 3.3 डिग्री और रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।

सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, दिन में धूप से राहत

सीएसए की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के मुकाबले 0.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसमें 2.6 डिग्री की गिरावट आई। सुबह और शाम उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड बढ़ाई। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम होते ही सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *