सागर हाइवे पर डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

सागर हाइवे पर डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

शादी समारोह से पैदल लौट रहे थे तीनों, एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे की हैलट में मौत

कानपुर। सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र अंतर्गत बिनगवा में शादी समारोह से पैदल लौट रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। तीसरे घायल का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थानीय पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है ।

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार रात एनएच-34 पर पहाड़पुर स्थित पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर हुआ। बिठूर निवासी रोहित पासवान (28) पुत्र हरिश्चंद्र, गोविंद पासवान (34) पुत्र राकेश पासवान निवासी लेवामऊ, थाना गजनेर, कानपुर देहात और मुकेश पासवान (32) पुत्र रमेश पासवान निवासी बिनगवां, थाना सेन पश्चिम पारा शादी समारोह से पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान घाटमपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को टक्कर मार दी।

हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एंबुलेंस द्वारा हैलट अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान गोविंद की भी मौत हो गई। मुकेश का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *