वाराणसी में CM योगी का बड़ा ऐलान : सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वाराणसी में सफाईकर्मियों के लिए न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों के मानदेय में कटौती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें पीएफ, सुरक्षा बीमा और इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने इससे पहले काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित सफाईकर्मियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। वाराणसी में सफाईकर्मियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, मानदेय में कटौती करने वालों पर होगी कार्रवाई; इलाज की सुविधा और मृत्यु पर परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी बात कही।
सीएम योगी ने सफाईकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने परिश्रम से समाज को स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी सफाईकर्मी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
सफाईकर्मियों की सुरक्षा और सम्मान पर जोर
सीएम योगी ने सफाईकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने परिश्रम से समाज को स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी सफाईकर्मी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य सफाईकर्मियों को बेहतर सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
सुबह से ही सफाई में जुट जाते हैं कर्मचारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोग सोकर भी नहीं उठते, तब सफाईकर्मी अपने काम में जुट जाते हैं। वे अपने पुरुषार्थ और परिश्रम से लोगों को स्वच्छ वातावरण देते हैं। समाज में उनके योगदान का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान चारों दिशाओं में चलने वाला अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है। सीएम योगी ने यह भी कहा कि मारपीट से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। समस्याओं का हल संवाद से ही निकलेगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और शासन के विभिन्न विभाग भी इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।


