80 साल पुराने कब्जे के दावे के बीच जमीन कब्जामुक्त

80 साल पुराने कब्जे के दावे के बीच जमीन कब्जामुक्त

सजेती पुलिस की मौजूदगी में अधिवक्ता रोहित कुमार को सौंपा गया कब्जा

घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरा में जमीन पर लंबे समय से चले आ रहे कब्जे के विवाद में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जामुक्त करा दिया। पुलिस की मौजूदगी में जमीन का कब्जा युवा अधिवक्ता रोहित कुमार पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी को सौंपा गया। कार्रवाई के बाद अधिवक्ता ने प्रशासन के प्रति संतोष जताया।

बताया गया कि ग्राम कोहरा निवासी अधिवक्ता रोहित कुमार की भूमि पर कुट्टुर उर्फ दुरजेंद्र सिंह पुत्र जड़ी सिंह उर्फ सुखदेव सिंह और विजेंद्र सिंह पुत्र सुखदेव द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की गई थी। विपक्षी पक्ष की ओर से भूमि पर करीब 80 वर्षों से कब्जा होने का दावा किया जा रहा था। मामले में प्रशासनिक टीम थाना सजेती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया।

अधिकारियों ने संबंधित पक्ष को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि भूमि को लेकर किसी न्यायालय में वाद विचाराधीन है तो अपना पक्ष वहीं रखें। न्यायालय के आदेश के बिना भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा या हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। साथ ही थानाध्यक्ष सजेती को निर्देशित किया गया कि कब्जा-दखल की कार्रवाई में किसी भी पक्ष को दबंगई या विधि विरुद्ध तरीके से हस्तक्षेप न करने दिया जाए।

कार्रवाई पूरी होने के बाद भूमि का कब्जा अधिवक्ता रोहित कुमार को सौंप दिया गया। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि कानून के अनुसार सही पक्ष होने पर प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करता है और न्याय मिलने का रास्ता खुलता है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *