यातायात माह के दूसरे दिन सागर हाईवे पर लगा भीषण जाम, छह किलोमीटर तक रेंगते रहे वाहन

यातायात माह के दूसरे दिन सागर हाईवे पर लगा भीषण जाम, छह किलोमीटर तक रेंगते रहे वाहन

बिधनू। यातायात माह के दूसरे दिन नौबस्ता-सागर हाईवे पर यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आई। बिधनू से बिनगवां तक करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लगने से वाहन सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे।

सोमवार को यातायात माह की शुरुआत के साथ ही हाईवे पर जाम की स्थिति बनी थी। बिधनू से बिनगवां के बीच वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन जाम में फंस गए। वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों की तलाश में भी भटकते नजर आए।
जाम की सूचना पर बिधनू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर उतरकर वाहनों को व्यवस्थित कराया और कड़ी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया। इस दौरान राहगीरों और नौकरीपेशा लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यातायात माह में लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन हाईवे पर लगातार दूसरे दिन जाम लगने से यातायात प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर पुलिस की नियमित तैनाती और जाम से निपटने के लिए स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

 

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *