कानपुर में आज भी धूप-उमस करेगी बेहाल, शाम को आंधी-बारिश के आसार

कानपुर में आज भी धूप-उमस करेगी बेहाल, शाम को आंधी-बारिश के आसार

सुबह तेज धूप से बढ़ी गर्मी, शाम और रात में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

कानपुर। बुधवार को कानपुर में मौसम का मिजाज उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में भी धूप के तेवर बने रहने की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। वहीं मानसून की सक्रियता के चलते शाम या रात में मौसम बदलने के आसार हैं। गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश हो सकती है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दिन में धूप, शाम को बदल सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, बुधवार को मानसून सक्रिय रहने से उमस भरा मौसम बना रहेगा। सुबह आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दिन में धूप निकलने से गर्मी बढ़ेगी। शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

मंगलवार को शाम की बारिश से मिली राहत

सीएसए की मौसम रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था।

सुबह हल्के बादल छाए रहे, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गई। शाम को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से कुछ राहत मिली।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *