कानपुर सेंट्रल पर 50 हजार की अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कानपुर सेंट्रल पर 50 हजार की अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कानपुर। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य की गैर-प्रांतीय अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह एवं आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार के कुशल नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ टीम ने 28 सितंबर 2026 को दोपहर लगभग 12:40 बजे रेलवे स्टेशन कानपुर सेंट्रल के हैरिशगंज पुल से आगे सीपीसी वाशिंग लाइन की ओर जाने वाले रास्ते पर पावर हाउस के पास चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रंजीत कुमार (40 वर्ष), पुत्र महेश शर्मा, निवासी ग्राम पंचमहला, थाना टिकारी, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह यह अवैध शराब हरियाणा से लाकर ट्रेन के जरिए बिहार ले जाने की फिराक में था। पुलिस अभियुक्त के अन्य साथियों और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। बरामदगी में कुल 12 लीटर 750 मिलीलीटर गैर-प्रांतीय शराब, अनुमानित कीमत: करीब ₹50,000 से अधिक, इस संबंध में थाना जीआरपी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार, सीआईबी विंग प्रभारी अमित चौधरी सहित आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम मौजूद रही।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *