देररात हुई छापेमारी में ढाई सौ बोरी चावल बरामद

देररात हुई छापेमारी में ढाई सौ बोरी चावल बरामद

रिपोर्ट /अनवर हुसैन

मौदहा हमीरपुर। इस समय मिट्टी, बालू, लकडी, सहित अन्य चीजों की तस्करी में लगाम लगाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही हैं, ऐसी ही देररात हुई छापेमारी में उचित दर पर मिलने वाला ढाई सौ बोरी चावल बरामद कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ जांच और कार्यवाही की जा रही है।
बुधवार देररात उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने भारी पुलिस बल के साथ पूर्ति निरीक्षक मौदहा आसुतोष सहित जिले के अन्य आला अधिकारियों के साथ नेशनल हाइवे 34पर रश्मी पेट्रोल पंप के निकट छापेमारी कर एक ट्रक को अपनी गिरफ्त में लिया जिसमें उचित दर विक्रेता की दूकान में मिलने वाला दो सौ बोरी से अधिक चावल बरामद किया गया है। इतना ही उसके बाद उपजिलाधिकारी सहित समस्त संयुक्त टीम ने गल्ला मण्डी से एक लोडर को भी हिरासत में लिया जिसमें भी चावल मिलने की बात कही जा रही है। जबकि व्यापारी धर्मात्मा सहित कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कर्णवीर ने बताया कि उन्हें कोटा के चावल की बिक्री की सूचना मिली थी जिसमे खाद्य और पूर्ति विभाग के अधिकारियों और क्षेत्राधिकारी मौदहा तथा पुलिस के साथ छापेमारी कर लगभग ढाई सौ बोरी चावल पकडा गया है। और कुछ लोग भी पकडे गए हैं। बाकि खाद्य विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। बताते चलें कि, इस समय उपजिलाधिकारी द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही की माफिया में हडकंप मचा हुआ है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *