न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज बरार को मौका
कुलदीप बाहर, पंत भी टीम से जुड़े; 19 नवंबर से पहला टेस्ट

BCCI ने शनिवार को टीम में बदलाव की जानकारी दी। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी वेलिंगटन में टीम से जुड़ गए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होगा। शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे।
गुरनूर इस साल वनडे में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2026 में अब तक 13 मैचों में 23 विकेट लिए हैं।
उनका इंटरनेशनल डेब्यू इसी साल जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हुआ था। गुरनूर ने अभी तक टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू नहीं किया है।
गुरनूर पांचवां वनडे नहीं खेलेंगे
गुरनूर अब टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे। इस वजह से वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वां वनडे नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह वनडे टीम में किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है।
5वें वनडे के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।


