घाटमपुर समाधान दिवस में अचानक पहुंचे डीएम, सीडीओ और डीसीपी, अफसरों में बढ़ी मुस्तैदी

घाटमपुर समाधान दिवस में अचानक पहुंचे डीएम, सीडीओ और डीसीपी, अफसरों में बढ़ी मुस्तैदी

राजस्व, पुलिस और विकास से जुड़ी शिकायतें सुनीं, मौके पर टीम भेजकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
कानपुर। घाटमपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय अधिकारियों में मुस्तैदी बढ़ गई, जब डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह अचानक दोपहर 12:16 बजे तहसील परिसर पहुंच गए। उनके साथ सीडीओ अभिनव जे. जैन और डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौजूद रहे। तीनों वरिष्ठ अधिकारियों के एक साथ पहुंचने से तहसील के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल सक्रिय हो गए।
समाधान दिवस में घाटमपुर तहसील के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। डीएम, सीडीओ और डीसीपी साउथ ने मौके पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व, पुलिस और विकास कार्यों से संबंधित रहीं।
मौके पर जाकर करें शिकायतों का निस्तारण
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर संबंधित मामलों में मौके पर भेजा जाए और शिकायतों का निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए और निस्तारण की प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। तहसील स्तर के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरे समय समाधान दिवस में मौजूद रहकर शिकायतों का अंकन और संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देशित करते रहे।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *