कचहरी में अधिवक्ता से मारपीट, गैंगस्टर अजय ठाकुर समेत चार पर FIR

कचहरी में अधिवक्ता से मारपीट, गैंगस्टर अजय ठाकुर समेत चार पर FIR

कचहरी में अधिवक्ता से मारपीट, गैंगस्टर अजय ठाकुर समेत चार पर FIR

कानपुर। कचहरी परिसर में अधिवक्ता से मारपीट और अपहरण के प्रयास के आरोप में गैंगस्टर अजय ठाकुर, राजा ठाकुर, तुषार दुबे और आयुष शैली के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बर्रा के जरौली फेस-1 निवासी अधिवक्ता आलोक कुमार ने तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को वह कचहरी में वकालत के काम से पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपितों ने उन्हें घेरकर मारपीट की और धमकी दी।

आलोक के मुताबिक, आरोपित पहले भी रास्ते में उन्हें घेरकर अपहरण का प्रयास कर चुके हैं। कचहरी में शोर सुनकर अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे तो चारों वहां से भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इस मुकदमे के बाद अजय ठाकुर पर दर्ज मुकदमों की संख्या 34 हो गई है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *