गोविंद नगर के चार छठ घाटों पर बनेंगी सीढ़ियां, 28 लाख रुपये होंगे खर्च
कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व को देखते हुए चार छठ घाटों पर सीढ़ियों के निर्माण का काम शुरू हो गया है। इसके लिए भूमि पूजन किया गया। निर्माण कार्य पर करीब 28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। रविदासपुरम, भोजपुरी, बिहारी टोला और मायापुरम स्थित छठ घाटों पर सीढ़ियां बनाई जाएंगी।
विधायक ने कहा कि सीढ़ियों का निर्माण होने से छठ व्रत करने वाली महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें घाट पर उतरने और चढ़ने में आसानी होगी। साथ ही अर्घ्य देने के दौरान होने वाली परेशानियां भी कम होंगी।
फिसलने का खतरा होगा कम
अभी कई घाटों पर श्रद्धालुओं को पानी तक पहुंचने के लिए असुविधा का सामना करना पड़ता है। सीढ़ियां बनने से घाट तक पहुंचना आसान होगा और फिसलकर गिरने का खतरा भी कम होगा। निर्माण कार्य छठ महापर्व से पहले पूरा करने की योजना है। इससे इस बार श्रद्धालु नए घाटों पर बेहतर सुविधाओं के बीच पूजा-अर्चना और सूर्यदेव को अर्घ्य दे सकेंगे।


