डांडिया आफ्टर डार्क के आयोजन में मचा धमाल, आईफोन गिवअवे से लेकर डांस-पार्टी तक छाया उत्साह

डांडिया आफ्टर डार्क के आयोजन में मचा धमाल, आईफोन गिवअवे से लेकर डांस-पार्टी तक छाया उत्साह

कानपुर। कॉस्मोजिन में आईफोन 18 प्रो गिवअवे को लेकर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डांडिया आफ्टर डार्क द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कानपुर मोबाइल्स की ओर से गिवअवे के लिए आईफोन रखे गए। शाम 5 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम रात 9 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी और विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान कानपुर मोबाइल्स की ओर से गिवअवे के लिए दो अन्य आईफोन भी लाए गए थे। इसके बाद लकी ड्रॉ के माध्यम से पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया। इन पांचों प्रतिभागियों के बीच सवाल-जवाब का दिलचस्प मुकाबला कराया गया। प्रत्येक प्रतिभागी को तीन सवालों के सही जवाब देने थे, लेकिन कोई भी प्रतिभागी तीनों सवालों का सही जवाब देकर अंतिम पड़ाव तक नहीं पहुंच सका। हालांकि आयोजकों ने प्रतिभागियों को निराश नहीं होने दिया। सवाल-जवाब के दौर में शामिल सभी पांच प्रतिभागियों को उपहार के रूप में ब्लूटूथ स्पीकर दिए गए। इसके अलावा कार्यक्रम में पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति को कानपुर मोबाइल्स की ओर से वाउचर भी दिए गए। कार्यक्रम में मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम रहा। लोगों ने संगीत की धुनों पर जमकर डांस किया और पूल गेम का आनंद उठाया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और मस्ती का माहौल बना रहा।

खाने-पीने के लिए बुफे व्यवस्था की गई थी, जिसमें मिनी पिज्जा, हरा-भरा कबाब और हनी चिली पोटैटो परोसे गए। वहीं पेय पदार्थों में वर्जिन मोजिटो और कोल्ड ड्रिंक्स की व्यवस्था रही। करीब चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में गिवअवे, लकी ड्रॉ, सवाल-जवाब, डांस, गेम्स और खाने-पीने का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। कानपुर मोबाइल्स की ओर से मिले उपहार और वाउचर ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों की खुशी को और बढ़ा दिया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *