मुंबई में BMW फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी:3 मौतें, 1 घायल; चारों की उम्र 17 से 23 के बीच, मरीन ड्राइव से लौट रहे थे

मुंबई में BMW फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी:3 मौतें, 1 घायल; चारों की उम्र 17 से 23 के बीच, मरीन ड्राइव से लौट रहे थे

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा : मुंबई पुलिस 

मुंबई। मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह करीब 5:20 बजे तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से करीब 75 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद BMW डिवाइडर से टकराई और नीचे गिर गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

मृतकों की पहचान शनाय गज्जल (21), आदित्य जकसानिया (19) और धैर्य सेठ (17) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान आदित्य ओसवाल (23) के तौर पर हुई है। चारों को नायर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। आदित्य का नायर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, चारों छात्र थे। इनमें शनाय, आदित्य और धैर्य मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ते थे। शनाय अहमदाबाद का रहने वाला था और मुंबई में PG में रह रहा था। BMW उसके परिवार की बताई गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कार की जांच कर सैंपल जुटाए।

कोस्टल रोड पर करीब 100km प्रति घंटे की स्पीड से चलती है गाड़ियां

मुंबई कोस्टल रोड करीब 10.58 किलोमीटर लंबी हाई-स्पीड सड़क है। यह साउथ मुंबई के मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर से जोड़ती है।

हाई-स्पीड सड़कों पर गाड़ियों की अधिकतम गति सीमा आमतौर पर 80 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक होती है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *