नवरात्रि के पहले दिन मां काली शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

नवरात्रि के पहले दिन मां काली शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

तड़के से ही दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु, मां शैलपुत्री की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की मांगी मन्नत

रिपोर्ट :- ऋषभ सचान

कानपुर। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को स्टेशन रोड स्थित मां काली शक्तिपीठ में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की गई। भक्तों ने मां के चरणों में पुष्प, नारियल और चुनरी अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। सुबह से ही मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में दर्शन-पूजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

मां के दरबार में माथा टेक शुरू किया नौ दिवसीय पर्व

नवरात्रि के पहले दिन मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व की शुरुआत की। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी से परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

मंदिर में भक्तिमय हुआ माहौल

नवरात्रि को लेकर मां काली शक्तिपीठ में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। माता रानी के जयकारों और पूजा-अर्चना के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने नवरात्रि के पहले दिन मंदिर के माहौल को विशेष बना दिया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *