चकरपुर मंडी में शान से लहराया 125 फुट ऊंचा तिरंगा, आजाद पार्क का हुआ लोकार्पण

चकरपुर मंडी में शान से लहराया 125 फुट ऊंचा तिरंगा, आजाद पार्क का हुआ लोकार्पण

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण, बोले—राष्ट्रीय ध्वज और आजाद पार्क नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम की देंगे प्रेरणा

कानपुर नगर। नवीन फल एवं सब्जी मंडी, चकरपुर में शनिवार को राष्ट्रगौरव और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने 125 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया। साथ ही आजाद पार्क का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विशाल तिरंगे के ध्वजारोहण के साथ परिसर में राष्ट्रगौरव का माहौल देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करना रहा।

इस अवसर पर राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि 125 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना कानपुर के लिए गौरव का विषय है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यह आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देगा।

उन्होंने कहा कि आजाद पार्क स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण की याद दिलाने वाला महत्वपूर्ण स्थल बनेगा। ऐसे आयोजन युवाओं में देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान, फतेहपुर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह, फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश तोमर, आलू मंडी अध्यक्ष अजय मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष पंकज कुशवाहा, महामंत्री कृपाल सिंह, निदेशक प्रशासन संजय सिंह और उपनिदेशक निर्माण पंकज कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *