बार काउंसिल चुनाव: अनुराग पांडेय 7088 मत पाकर निर्वाचित, 58 अतिरिक्त वोट भी मिले

बार काउंसिल चुनाव: अनुराग पांडेय 7088 मत पाकर निर्वाचित, 58 अतिरिक्त वोट भी मिले

कानपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के चुनाव में वर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मतगणना के दूसरे चरण में निर्धारित कोटा 7088 मत प्राप्त करने के बाद उन्हें सदस्य निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी ने पर्यवेक्षक न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह की उपस्थिति और सहमति से उनके निर्वाचन की घोषणा की।

एडवोकेट अनुराग पांडेय को पहले चरण की मतगणना में सर्वाधिक 4504 मत मिले थे। पहले चरण के बाद सदस्य निर्वाचित होने के लिए 7088 मतों का कोटा निर्धारित किया गया था। इसके बाद दूसरे चरण की मतगणना में उन्होंने कोटा पूरा कर लिया और सदस्य पद पर निर्वाचन सुनिश्चित किया।

कोटे से 58 अतिरिक्त मत मिले

निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अनुराग पांडेय को निर्धारित 7088 मतों के कोटे के अलावा 58 अतिरिक्त मत भी मिले हैं। वहीं, प्रत्याशी नीरज दुबे के अतिरिक्त मतपत्रों की गिनती अभी बाकी है। इन मतों की गणना 24 अक्टूबर को की जाएगी।

नीरज दुबे के अतिरिक्त मतों की गिनती पूरी होने के बाद अनुराग पांडेय के सरप्लस यानी अतिरिक्त मतों को वरीयता क्रम के अनुसार कम मत पाने वाले शेष प्रत्याशियों को स्थानांतरित किया जाएगा। इससे चुनाव के अगले चरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *