जूही के परमपुरवा में खड़ी कार में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

जूही के परमपुरवा में खड़ी कार में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

कानपुर। जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। कार से उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *