दिव्यांगों की पेंशन में देरी पर फूटा गुस्सा, सशक्तिकरण कार्यालय में धरना-प्रदर्शन

दिव्यांगों की पेंशन में देरी पर फूटा गुस्सा, सशक्तिकरण कार्यालय में धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने लंबित पेंशन का भुगतान जल्द कराने की उठाई मांग, समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

कानपुर। दिव्यांगजनों की पेंशन समय पर खातों में नहीं पहुंचने के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पेंशन भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सभी पात्र दिव्यांगजनों के खातों में जल्द पेंशन भेजने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेंशन में देरी के कारण दिव्यांगजनों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग अपनी दैनिक जरूरतों और जीवनयापन के लिए मिलने वाली पेंशन पर निर्भर हैं। ऐसे में समय पर भुगतान नहीं होने से उनके सामने मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेंशन भुगतान व्यवस्था में सुधार करने और लंबित किस्तों का जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को अपनी पेंशन के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जो उनकी परेशानी को और बढ़ा रहा है। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया और सभी पात्र दिव्यांगजनों के खातों में पेंशन नहीं भेजी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *