सडक हादसे में घायल दूसरे युवक की मौत,तीसरे का इलाज जारी

मौदहा हमीरपुर। बीते दो पहले अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक को सुधराने जा रहे युवकों टक्कर मार दी जिसमे इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई जबकि तीसरे घायल का कानपुर में इलाज चल रहा है।
ललपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बजेहटा निवासी शारदा पुत्र अयोध्या ने बिंवार थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पुत्र और नाती कृष्ण गोपाल, सोनू और आकाश खराब बाइक को सुधराने जा रहे थे तभी बालू लदे ट्रैक्टर महिंद्रा यूपी 91वी 3566 ने टक्कर मार दी जिससे तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए सीएचसी छानी ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने कृष्ण गोपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि सोनू और आकाश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था जहाँ से दोनों घायलों को मेडिकल कालेज कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया था जहाँ पर इलाज के दौरान सोनू की भी मौत हो गई जबकि आकाश का अभी भी इलाज किया जा रहा है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि, अवैध बालू खनन के कारण अक्सर ऐसे दर्दनाक हादसे होते रहते हैं लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्यवाही नहीं करता है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *