इंडिया ए ने पहली पारी में 346 रन बनाए
जुरेल का शतक, आकाश दीप ने फिफ्टी लगाई; न्यूजीलैंड ए 218/3
एक समय इंडिया ए ने 137 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में धुव जुरेल ने 2 अहम साझेदारियां करके टीम को 300 पार पहुंचाया। जुरेल ने फर्स्ट क्लास करियर का 8वां शतक लगाया। जबकि, आकाश दीप ने 9वें नंबर पर 68 रन बनाकर अपना सबसे बड़ा फर्स्ट क्लास स्कोर बनाया।
जुरेल ने 7वें विकेट के लिए मानव सुथार के साथ 97 गेंदों पर 62 रन जोड़े। फिर आकाश दीप के साथ 8वें विकेट के लिए बड़ी साझेदारी की। दोनों ने 142 गेंदों पर 75 रन जोड़े।
पहले दिन पडिक्कल ने फिफ्टी लगाई
मैच के पहले दिन ध्रुव जुरेल 99 रन पर नाबाद लौटे थे। जबकि, देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
यशस्वी जायसवाल इस पारी में भी अपना खाता नहीं खोल सके। वे पहले ओवर में फ्रैजर शीट की चौथी गेंद पर आउट हो गए।
स्कूटर लेकर मैदान में घुसा शख्स, रोकना पड़ा मैच
शनिवार को मैच के दौरान मैदान पर एक शख्स स्कूटर लेकर पहुंच गया। इसके चलते कुछ देर के लिए मैच रोकना पड़ा। घटना देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।
यह घटना पहले दिन के आखिरी सेशन में न्यूजीलैंड-A की पारी के 83वें ओवर से पहले हुई। तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल गेंदबाजी के लिए रनअप ले रहे थे, तभी भारतीय बल्लेबाज आकाश दीप ने उन्हें रुकने के लिए कहा। उन्होंने देखा कि एक शख्स साइट स्क्रीन के सामने से स्कूटर लेकर गुजर रहा है। इसके बाद गेंदबाज रुक गए और मैदान पर मौजूद सभी लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह गए।


