मनाया दीपावली उत्सव – संगीत, उल्लास और सशक्तिकरण से सजी महफिल

मनाया दीपावली उत्सव – संगीत, उल्लास और सशक्तिकरण से सजी महफिल

कानपुर। फक्की फ्लो कानपुर ने दीपावली की भावना को एक भव्य उत्सव के साथ मनाया, जिसमें 500 से अधिक सदस्यों और अतिथियों ने भाग लिया। संगीत, उत्साह और आपसी जुड़ाव से भरपूर यह महफिल सभी के लिए यादगार रही।

यह उत्सव पारंपरिक पर्व की सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और सामुदायिक भावना का खूबसूरत संगम रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कुमार शर्मा के नेतृत्व में Kathak Rockers की शानदार संगीतमय प्रस्तुति रही। शास्त्रीय कथक और समकालीन रॉक संगीत के अनूठे संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस आयोजन का एक विशेष और सार्थक आकर्षण फ्लो द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी रही। खूबसूरती से सजाए गए स्टॉल्स पर ग्रामीण कारीगरों और महिला उद्यमियों की रचनात्मकता, हुनर और उद्यमशीलता की झलक देखने को मिली साथ ही, यह महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति फ्लो की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

कार्यक्रम में सुमन सिंह, आरुषि गर्ग, कनिका वेद, कीर्ति श्रॉफ, स्नेहा गुप्ता, दीपा अग्रवाल , मानित सहगल, पायल भल्ला और गायत्री भार्गव सहित कई अन्य सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे।

कहा गया ऐसे आयोजनों के माध्यम से फिक्की फ्लो कानपुर संस्कृति, समुदाय और सार्थक पहलों को एक मंच पर लाने का प्रयास करता है, ताकि हर अवसर प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक प्रभाव पैदा करने का माध्यम बन सके।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *