लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती , पुलिस बल द्वारा मार्च पास्ट

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती , पुलिस बल द्वारा मार्च पास्ट

कानपुर नगर। जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर रघुबीर लाल द्वारा पुलिस बल के मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मार्च पास्ट पुलिस कार्यालय से प्रारंभ होकर चेतना चौराहा, सरसैया घाट, महिला थाना एवं वीरेन्द्र स्वरूप ऑडिटोरियम होते हुए पुनः पुलिस कार्यालय पहुंचा। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध
संकल्प शर्मा एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान एवं आदर्शों से प्रेरणा लेना है।

 

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *